पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गणवेश प्रतियोगिता में कक्षानुसार आठवीं ए व छठी सी रही प्रथम

गणवेश प्रतियोगिता में कक्षानुसार आठवीं ए व छठी सी रही प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | हलवासिया विद्या विहार में गणवेश प्रतियोगिता की गई। निर्णायक मंडल ने सभी कक्षाओं में जाकर छात्रों की गणवेश की जांच की। कक्षानुसार प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं ए तथा कक्षा छठी सी प्रथम स्थान पर रही। एकल गणवेश प्रतियोगिता में कक्षा छठी सी से गुनगुन तथा कक्षा सातवीं बी से योगेश ने प्रथम स्थान, कक्षा आठवीं ई से रूहिका व हितेन ने द्वितीय तथा कक्षा सातवीं बी से अविका एवं सातवीं ए से रिया व आठवीं सी रुद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा सातवीं की छात्रा आशिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रशासक दीवान चंद रहेजा, प्राचार्य डॉ.रमाकांत शर्मा एवं माध्यमिक विभाग प्रमुख सुवीरा गर्ग ने छात्रा की उपलब्धियों पर हर्ष जताया। प्राचार्य डॉ.रमाकांत शर्मा ने छात्रों को अपना मन मजबूत करके लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश दिया। इस मौके पर स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...