भिवानी | जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एएस नारंग के मार्गदर्शन में और प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम शिफा के निर्देशानुसार गांव देवसर व जिला जेल में पैनल अधिवक्ताओं की अाेर से कानूनी जानकारी दी गई। अधिवक्ता मलिका श्योराण व जेल पीएलवी सुरेखा ने दो दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर किया। उन्होंने कार्यक्रम के पहले दिन जेल बंदियों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी तथा दूसरे दिन प्राधिकरण की अाेर से मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में बताया। दूसरी ओर गांव देवसर में अधिवक्ता उगम सिंह व पीएलवी अजय कुमार ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय झंडे का सम्मान, बाल विवाह अधिनियम सहित विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सरपंच राधेश्याम, सुरेश, पप्पू, मंजीत, रामफल, पीरसिंह अादि उपस्थित थे।