बुधवार रात को भी बाइक पर सवार युवक भिवानी-रोहतक नेशनल हाई वे पर गांव बामला के नजदीक एक ट्रक क्लीनर को गोली मारकर नकदी व मोबाइल छीनकर ले गए थे। अन्य ट्रक चालकों के मौके पर पहुंचने के बाद बाइक सवार फरार हो गए थे। पुलिस अभी तक उन आरोपियों को पकड़ नहीं पाई थी कि बीती रात बाइक सवारों ने लघु सचिवालय के सामने ही लूटपाट की घटना को अंजाम देकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही प्रश्न चिह्न लगा दिया है।