भिवानी | चौ.बंसीलाल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 8 मई से प्रारंभ हुई जो 26 मई तक चलेंगी। सीबीएलयू की अब तक हुई सभी परीक्षाएं पूर्णतया शांतिपूर्ण व नकल रहित चली हैं। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने परीक्षाओं से पूर्व सभी डिग्री व बीएड कॉलेज प्राचार्यों व निदेशकों के साथ कई बैठकें कर नकल रहित परीक्षाओं के सफल संचालन को लेकर सभी आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर चुके हैं। कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ओएसडी प्रो हरिदत्त कौशिक सहित सभी उच्चाधिकारी स्वयं परीक्षाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांच रहे हैं।