पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अगले तीन दिनों तक बरसात के आसार

अगले तीन दिनों तक बरसात के आसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम में बीते दिन से चल रही उठापटक के बाद गुरुवार शाम काे शहर में बरसात के साथ चली हवा ने माैसम काे सुहाना बना दिया। बरसात के कारण मंडियाें में खुले में पड़ी फसलें भी भीग गई।

बुधवार काे अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री था। जबकि गुरुवार काे अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में शाम साढ़े चार बजे के बाद एकाएक मौसम ने करवट ली। पांच बजे तेज हवा के साथ आसमान में छाई काली घटाओं ने शहरवासियों की धड़कनों को तेज कर दिया। 5 बजकर 12 मिनट पर तेज बरसात शुरू हुई जो 20 मिनट के बाद बूंदाबादी में परिवर्तित होकर रूक गई। इससे पहले तेज धूल भरी आंधी के कारण आमजन परेशान हुए। मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर मौसम में बदलाव की चेतावनी दी है। इसके अनुसार शुक्रवार को बादल छाने और तेज हवाओं के साथ बरसात की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग की मानें तो अब आने वाले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के एनसीआर समेत कुछ स्थानों पर तेज रफ्तार हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने और ओला वृष्टि की संभावना बनी है। अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।

खबरें और भी हैं...