पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोहारू में संपन्न हुआ राज्य स्तरीय रोजगार मेला

लोहारू में संपन्न हुआ राज्य स्तरीय रोजगार मेला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारू में संपन्न राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 3366 युवाओं का रोजगार के लिए पंजीकरण किया गया जिसमें से 1058 को शॉर्ट लिस्टेड किया गया। मेले में 121 कंपनियों ने भाग लिया। मेले का उद्घाटन करते हुए उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर मुहैया करवाने व औद्योगिक विकास की गति को तेज करने के लिए 2015 में पहली उद्योग नीति बनाई थी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हैपनिंग हरियाणा समिट का आयोजन किया गया था, जिसमें विदेशी कंपनियों का प्रदेश में एक लाख हजार करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया था,जबकि प्रदेश में अब तक तीन लाख 89 हजार करोड़ रुपये पर विदेशी कंपनियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए, जिसमें 80 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। उन्होंने कहा कि लोहारू में आयोजित इस मेले के माध्यम से यहां के एक हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। भविष्य में यहां पर कौशल विकास का मेला भी आयोजित कर लोगों को स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू क्षेत्र को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। स्वयं मुख्यमंत्री यहां पर पांच बार अपना दौरा कर चुके हैं और करोड़ों रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के उप निदेशक संजीव शर्मा ने मंत्री व अन्य मेहमानों का स्वागत किया। संयुक्त निदेशक बीएस गिल ने सभी का आभार प्रकट किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। मंत्री ने इन छात्राओं को 11 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर डीसी अंशज सिंह, एसडीएम सुरेश कस्वां, सिटीएम महेश कुमार, नंदराम धानिया, कमलेश भोड़ूका, मंडल रोजगार अधिकारी जेएल िद्ववेदी, मंजू मान, जयवीर सिंह, राजीव श्योराण, रविंद्र मंढ़ोली, गजानंद अग्रवाल, रमेश पाजू, प्राचार्या दर्शना देवी व लालचंद, बंटी तायल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ सुनील श्योराण सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

121 कंपनियों ने 3366 युवाओं का किया रोजगार के लिए पंजीकरण

लोहारू। रोजगार मेले में उद्योग मंत्री विपुल गोयल को स्मृति चिह्न भेंट करते विधायक बिशंबर वाल्मीकि, डीसी डॉ. अंशज सिंह, जेपी दलाल, नंदराम धानिया।

ये कंपनियां पहुंचीं रोजगार मेले में

रोजगार मेेले में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, नवभारत फर्टिलाइजर, हीरो व होंडा, रिलेक्सो, मनपसंद फ्रूट जंप, जिंदल पॉलीबटन प्रा.लि., बीटीएम भिवानी, एंटीएफ मानेसर, झाड़ली सीमेंट प्लांट, मारूति सुजूकी, एलआईसी, कोटेक महेंद्रा व टाटाएआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, भारती एक्जा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आदित्य बिरला, सनलाइफ लाइफ इंश्योरेंस, हमदर्द मानेसर सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद व दिल्ली आदि से 121 कंपनियां पहुंची।

खबरें और भी हैं...