भिवानी | जोगी समाज के लोगों ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा से दिल्ली उनके निवास स्थान पर मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान जोगी समाज के लोगों ने जोगी जाति को एनटी, डीएनटी में शामिल करने बारे था, जिसके लिए यह समाज व नागरिक निरंतर प्रयासरत हैं।
सन्नी लांबा ने बताया कि बैठक में सांसद दीपेंद्र ने बताया कि जोगी जाति की हरियाणा में जनसंख्या 7 लाख है, जिसमें से 3 लाख 44 हजार सरकारी कागजों में लिखित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इस मुद्दे को अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करेंगे।
इस अवसर पर प्रदीप गुलिया, रामसिंह, राकेश पंवार, सतबीर पंवार, सूरज चौहान, मास्टर वेदप्रकाश आदि मौजूद थे।