पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4800 में से 3800 युवाओं ने लिया भर्ती में भाग, 405 ही मानदंडों पर उतरे खरे

4800 में से 3800 युवाओं ने लिया भर्ती में भाग, 405 ही मानदंडों पर उतरे खरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के निकटवर्ती गांव तिगड़ाना के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में दूसरे दिन सेना भर्ती रैली में युवाओं ने पूरे जोश व जुनून के साथ भाग लिया। अलसुबह से ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई जो देर शाम तक चली। गुरुवार को 4800 युवाओं में से 3800 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया, जिसमें से केवल 405 युवा ही सेना भर्ती के मानदंडों पर खरा उतर पाए। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिला के महेंद्रगढ़ व नारनौल तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।

भर्ती के लिए कुल 26252 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। इनमें सात हजार 754 सोल्जर क्लर्क व एसकेटी, 17 हजार 332 सोल्जर जीडी तथा सोल्जर नर्सिंग सहायक के पदों के लिए 1167 युवा शामिल हैं। सेना अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के युवा काफी मजबूत हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत कर रखी है जो उनके प्रदर्शन से दिखाई दिया है। प्रशासन की ओर से रैली में शामिल होने वाले युवाओं के आने-जाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तक बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं शांति पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के लिए गांव में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद रही। प्रशासन की तरफ से यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध किए। रोडवेज विभाग की ओर से चार बसों को युवाओं के लिए सेना भर्ती स्थल के लगाया है ताकि भर्ती के लिए आए युवाओं को यातायात संबंधी परेशानी न हो।

उधर ग्रामीणों ने भर्ती के लिए आए युवाओं को किसी प्रकार की परेेशानी न हो इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी सदस्य पेयजल से लेकर ठहरने तक की सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं।

गांव तिगड़ाना में सेना भर्ती में युवक की हाइट मापते सेना अधिकारी।

बाबा परमहंस मंदिर में ठहरने की व्यवस्था

भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को मल्टी डोप टेस्ट से गुजरे, जिसमें उनके यूरीन के सेेंपल भी लिए गए। दूसरी ओर ग्राम पंचायत की ओर से फौजियों के रात्रि ठहराव के लिए बाबा परमहंस मंदिर में व्यवस्था की गई है।

कर्नल पिल्लई ने बताया कि 17 मई को भिवानी जिला के तोशाम व सिवानी तहसील तथा महेंद्रगढ़ जिला के नांगल चौधरी, अटेली व कनीना तहसील के युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 4800 युवाओं में से 3800 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। जिसमें से केवल 405 युवा ही सेना भर्ती के मानदंडों पर खरा उतर पाए।

दूसरे के स्थान पर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेते हुए युवक रंगें हाथाें पकड़ा

भिवानी | सेना भर्ती रैली में गुरुवार को एक युवक अपने एक साथी के स्थान पर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेते हुए रंगें हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने सेना भर्ती निदेशक की शिकायत पर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गांव तिगड़ाना में चल रही सेना भर्ती के दूसरे दिन गुरुवार को तोशाम, सिवानी, अटेली, कनीना व नांगलचौधरी तहसील के युवाओं की भर्ती हुई। इस दौरान तोशाम तहसील के गांव भारीवास निवासी रूपेश कुमार के स्थान पर मिर्चपुर हिसार निवासी शिवकुमार भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहा था। भर्ती प्रक्रिया के दौरान जब कागजों की जांच की तो शिवकुमार के पास सभी कागजात रूपेश कुमार के पाए गए।

खबरें और भी हैं...