पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुराने वाहनों पर लगी नंबर प्लेट को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में 15 जून तक बदलवाएं

पुराने वाहनों पर लगी नंबर प्लेट को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में 15 जून तक बदलवाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराने वाहनों पर लगी नंबर प्लेट को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में 15 जून तक बदलवाएं

भास्कर न्यूज | भिवानी

पुराने वाहनों पर लगी नंबर प्लेट को 15 जून तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में तब्दील करवाना होगा। इसके बाद बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों को इंपाउंड किया जाएगा। एसडीएम सतीश कुमार ने बताया कि सरकार की अाेर से निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में सभी पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार की अाेर से नंबर प्लेट बदलवाने के लिए 15 जून तक का समय दिया गया है। ऐसे में वाहन मालिक अपने-अपने वाहनों पर लगी पुरानी नंबर प्लेट अवश्य बदलवाएं अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

खबरें और भी हैं...