पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राइवेट स्कूल संघ करेगा तीन दिवसीय धरना

प्राइवेट स्कूल संघ करेगा तीन दिवसीय धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी |हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ अपनी मांगों को लेकर 28 से 30 मई तक लघु सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगा। सभी ने एकजुट होकर हाथ उठाकर इसका समर्थन किया। यह जानकारी दुर्गा देवी हाई स्कूल में जिला प्रधान घनश्याम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार प्राइवेट स्कूलों की मांगों के प्रति जरा भी गंभीर नहीं है। सभी ने फैसला लिया कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूल, अस्थायी, मान्यता प्राप्त स्कूलों की स्थाई मान्यता के लिए संघर्ष करेगा। घनश्याम शर्मा ने बताया कि वे प्राइवेट स्कूलों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व उच्च अधिकारियों से मिलकर मांगों बारे अवगत करवा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिला।

खबरें और भी हैं...