पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश कार्यकारिणी बैठक काे चलाया जनसंपर्क अभियान

प्रदेश कार्यकारिणी बैठक काे चलाया जनसंपर्क अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी| लोकतंत्र सुरक्षा मंच के युवा हलका अध्यक्ष रणबीर भाटी ने जनसंपर्क अभियान के तहत नया बाजार में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता युवा नेता सचिन महता ने की। रणबीर भाटी ने बताया कि 20 मई सुबह 10 बजे झज्जर में सैनी धर्मशाला में लोकतंत्र सुरक्षा मंच युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश राव पायलेट होंगे व अध्यक्षता प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणजीत कंबोज करेंगे। बैठक में प्रदेश के युवा मोर्चा के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, लोकसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष, हलका अध्यक्ष व अन्य युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें 2019 के होने वाले चुनाव को लेकर युवाओं को दिशा निर्देश दी जाएगी व नए पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। कॉलेज चुनाव को लेकर युवाओं की टीम गठित कर चुनाव करवाने बारे अभियान भी चलाया जाएगा। इस अवसर पर ऋषि कायत, अंकित महता, सुनील बोमरा, विक्की कांगड़ा, मुकेश, प्रीतम रोहिल्ला अादि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...