पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डंपर में बिजली केबल फंसने से चार बिजली पोल टूटे, देवसर चुंगी से दादरी गेट का रास्ता हुआ जाम

डंपर में बिजली केबल फंसने से चार बिजली पोल टूटे, देवसर चुंगी से दादरी गेट का रास्ता हुआ जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाेहारू अाेवर ब्रिज के पास वाल्मीकि बस्ती के नजदीक गुरुवार दोपहर बाद डंपर में बिजली की केबल फंसने से एक के बाद एक चार बिजली पोल व तार टूटकर गिर गई। एक पोल सड़क पर जा रहे सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा पर पड़ा। गनीमत रही कि सवारियों को चोटें नहीं आई। जबकि एक पोल डंपर चालक के पैर पर गिरा। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार पोल टूटने से आधा दर्जन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद हो गई।

गांव बापोड़ा निवासी डंपर चालक अनिल घटना से मात्र 500 फुट की दूरी पर स्थित देवसर चुंगी पर रोड़ी डालकर आया था। उसने डंपर का हाइड्रोलिंग सिस्टम उठा रखा था। जल्दी के चक्कर में उसने सिस्टम को नीचे नहीं किया। जब हालुवास गेट की तरफ जा रहा था तो वाल्मीकि बस्ती के पास सड़क को पार करती बिजली की केबल डंपर में फंस गई। इससे केबल समेत बिजली के चार पोल टूट गए।

एक पोल सड़क पर जा रहे सवारियों से भरे ऑटो पर गिर गया। तीन पोल तोड़ने के बाद चालक डंपर रोक कर नीचे उतकर देखने लग तो एक और पोल टूट कर उस पर गिर गया। पोल चालक के पैर पर गिरा। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां रही समस्या

बिजली पोल टूटने से देवसर चुंगी से दादरी गेट की तरफ जाने वाला सड़क मार्ग बंद हो गया। किसी वाहन चालक को नुकसान न हो इसके लिए बिजली कर्मचारियों ने अवरोध डालकर रास्ते को बंद कर दिया। दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक रास्ता बंद रहा। हादसे से वाल्मीकि बस्ती, महताबदास की ढाणी, हालुवास गेट व रेलवे ओवर ब्रिज क्षेत्र में दोपहर दो बजे से ही बिजली व्यवस्था बंद है।

लोगों की सूझबूझ से टला हादसा

बिजली निगम के लाइनमैन अभिषेक ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। डंपर ने चार पोल व लाइन को तोड़ दिया। कुछ क्षेत्रों में बिजली बंद है। उन्होंने बताया कि लाइन टूटी तो तारों से चिंगारी निकली। इसपर आसपास के लोगों ने दौड़कर पास में ही लगे बिजली ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई को बंद कर दिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

लोहारू रोड ओवरब्रिज के पास ऑटो रिक्शा पर गिरा बिजली का पोल।

खबरें और भी हैं...