पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला जेल में बंदी महिलाओं व बच्चों को जागरूकता शिविर में दी जानकारी

जिला जेल में बंदी महिलाओं व बच्चों को जागरूकता शिविर में दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की अाेर से जिला जेल में बंदी महिलाओं व बच्चों को चिकित्सा व शिक्षा से संबंधित जागरूकता शिविर किया गया। यह जागरूकता शिविर 26 मई तक चलेगा। इस शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम शिफा ने की। जागरूकता शिविर में सीजेएम शिफा ने जेल में बंदी महिलाओं व बच्चों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में बताया। मनोचिकित्सक डॉ. मनजीत कुमार ने बंदी महिलाओं व बच्चों काे स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। सीजेएम व रॉयल क्लब के प्रधान संजय गोयल ने बच्चों को स्टेशनरी व महिलाओं को कपड़े वितरीत किए। इस अवसर पर चरखी-दादरी सीजेएम सुनील कुमार, जेल अधीक्षक सत्यवान, जेल उपअधीक्षक अमित कुमार, अधिवक्ता पूनम सांगवान, दिव्यता गोयल, सहायक कमजीत सिंह, पीएलवी विरेन्द्र सिंह, यशवीर सिंह, रोशनी शर्मा, जेल पीएलवी संदीप, संजय अग्रवाल, अशोक तायल, पीआर बंसल, प्रमोद मिंडुका, राजीव गर्ग अादि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...