भिवानी |कांग्रेसी नेता परमजीत मड्डू ने पूर्व सांसद श्रुति चौधरी व विधायक दल की नेता किरण चौधरी के नेतृत्व में 21 मई को मटका फाेड़ अधिकार प्रदर्शन के लिए गुरुवार काे शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। परमजीत मड्डू ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि यह प्रदर्शन भाजपा की जनविरोधी नीतियों व आ रही बिजली-पानी की समस्याओं के समाधान के लिए किया जाएगा। उन्होंने विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।