73 बिजली उपभोक्ताओं पर 20 लाख का जुर्माना
दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जिला में बिजली की चोरी रोकने के लिए एक विशेष जांच अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के दौरान गत मास के अंत तक बिजली की चोरी करने में संलिप्त पाए गए 73 उपभोक्ताओं पर निगम ने 20 लाख रुपए का जुर्माना किया है।
डीसी डाॅ.अंशज सिंह ने बताया कि निगम की अाेर से बिजली की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए उपभोक्ताओं के घरों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान गत मास के अंत तक बिजली की चोरी करने के 73 उपभोक्ता दोषी पाए गए। इन उपभोक्ताओं में 48 घरेलू उपभोक्ता तथा 25 गैर घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं।