पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तोंदा गिरने से महिला मजदूर की मौत, एक घायल

तोंदा गिरने से महिला मजदूर की मौत, एक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव रिवासा में मनरेगा के तहत खुदार्इ किए गए टैंकाें की मिट्टी उठाते समय ताेंदा गिरने से दाे महिलाएं नीचें दब गईं। इससे एक मजदूर महिला की माैके पर ही माैत हाे गई जबकि एक महिला घायल हो गई। परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर मजदूर नागरिक अस्पताल में ही धरने पर बैठ गए और महिला के शव को उठाने से इंकार कर दिया। रात अाठ बजे अस्पताल में सांसद धर्मबीर सिंह तहसीलदार, बीडीपीओ व मजदूर नेताओं के बीच चली एक घंटे की बातचीत के बाद समझौता होने पर ही पीड़ित परिवार शव उठाने को तैयार हुआ।

गांव रिवासा में मनरेगा के तहत लगभग 50 मजदूर मिट्‌टी उठाने का काम कर रहे थे। बुधवार दोपहर बाद कुछ जब कुछ महिलाएं टैंक के नीचे मिट्‌टी उठा रही थी तो अचाक ने ऊपर से मिट्‌टी का तोंदा गिर गया और दो महिलाएं नीचे दब गई। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने दस मिनट के बाद ही दोनों महिलाओं को मिट्‌टी से निकाल लिया। लेकिन तब तक रामकिशन की प|ी 45 वर्षीय मीना की मौत हो चुकी थी और महिला प्रीति अचेत हो चुकी थी। घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर सीटू के जिला प्रधान कामरेड ओमप्रकाश व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता एसके सिंगला अस्पताल पुलिस चौकी में पहुंचे।

मौके पर मौजूद मजदूर स्वरूप, संतरा, कमला, ताराबाई, रामचंद्र, दर्शना, कृष्णा, मनभावती, अंजू, राजपाल, सुशील आदि ने बताया कि जब मीना व अन्य मजदूर मिट्‌टी उठा रहे थे तो अचानक ऊपर से मिट्‌टी का तोंदा ऊपर गिर गया। मौके पर किसी तरह के सुरक्षा उपकरण नहीं थे और न ही विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। हादसे के दस मिनट बाद ही दोनों महिलाओं को मिट्‌टी से निकाल लिया गया था लेकिन तक तक मीना दम तोड़ चुकी है। उन्होंने बताया कि जब तक मृतक महिला के परिवार को उचित आर्थिक मदद का आश्वासन नहीं मिलेगा वे शव को नहीं उठाएंगे।

मनरेगा मजदूर रिवासा के जलघर पर कर रहे थे मिट्‌टी उठाने का काम

इन मांगों पर हुआ समझौता

सरकार की तरफ से सांसद धर्मबीर ने पीड़ित परिवार से बात की और ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वसन दिया।

- एक लाख रुपये पीड़ित परिवार को मनरेगा के तहत िदये जाएंगे।

- बीडीपीओ ने डेढ़ लाख रुपये पंचायत विभागीय कर्मचारियों की तरफ से दिलवाने की बात कही।

-परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाने।

-घायल महिला का अस्पताल मंे नि:शुल्क उपचार करवाने का लिखित समझौता हुआ।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने लापरवाही बरतने पर 304ए के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तोशाम पुलिस थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि मामल दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जिसकी लापरवाही मिली उसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...