पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जातिगत टिप्पणी वाले प्रश्न पत्र तैयार करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

जातिगत टिप्पणी वाले प्रश्न पत्र तैयार करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की अाेर से जेई की लिखित परीक्षा के प्रश्र पत्र में ब्राह्मण समाज को लेकर पूछे गए प्रश्नों से गुस्साएं समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने बुधवार को डीसी को सीएम व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी कि अगर आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती व जातिगत टिप्पणी वाल प्रश्र पत्र तैयार करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज नहीं करवाए गए तो ब्राह्मण समाज बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा।

बुधवार को भगवान परशुराम सेना, आदर्श ब्राह्मण सभा, ब्राह्मण सेना, ब्रह्मण युवा कल्याण परिषद, आदर्श ब्राह्मण महासभा, जिला ब्राह्मण विकास परिषद, ब्राह्मण बुद्धिजीवी मंच, ब्राह्मण विकास संघ, चाणक्य मंच के प्रतिनिधि अनेक लोग लघु सचिवालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने 20 मई को दिनोद गेट स्थित ब्राह्मण पंचायत धर्मशाला में समाज की बैठक करने का निर्णय लिया है। बैठक में आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर दीदार भारद्वाज, अरूण गौड़, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र कौशिक, आरके शर्मा, चंदगीराम, संजय मिश्रा, प्रेम, एडवोकेट जितेंद्र वशिष्ट, एडवोकेट मुकेश वत्स, सीटू सांवडिया आदि मौजूूद थे।

खबरें और भी हैं...