भिवानी | एसडी स्कूल ईशरवाल के छात्राें ने बारहवीं के परीक्षा परिणाम में बाजी मारी। छात्र मनीष मिरान ने 461 व राहुल ने 453 अंक लेकर जिले व खंड में प्रथम स्थान हासिल किया है।
स्कूल प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि स्कूल के सभी बच्चे अच्छे अंक लेकर पास हुए है। कुल 95 छात्राें में, बोर्ड मैरिट 45, प्रथम श्रेणी में 43 पास हुए। स्कूल चेयरमैन मास्टर फूलचंद शर्मा ईशरवालिया व प्राचार्या अंजू भाटिया, संस्थान डायरेक्टर अशोक शर्मा व मुकेश शर्मा व रामानंद तलवानी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।