पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने ब्लॉक सम्मेलन में प्रशासन से मांगों काे पूरा करने की मांग उठाई

आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने ब्लॉक सम्मेलन में प्रशासन से मांगों काे पूरा करने की मांग उठाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद भगत सिंह पार्क में आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्परों संबंधित सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ का ब्लॉक भिवानी का सम्मेलन किया गया। जिसकी अध्यक्षता किताब कौर ने की। सीटू के राज्य कोषाध्यक्ष कामरेड सुखबीर सिंह ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों की मार परियोजना वर्करों विशेषकर आंगनबाड़ी वर्करों पर पड़ रही है।

जहां एक और सरकार आईसीडीएस महकमें का निजीकरण करने का प्रयास कर रही है। वहीं आंगनबाड़ी, आशा व मिडे डे मील वर्करों के बजट में भारी कटौती कर रही है। इससे कि आम जनता के बच्चों को पोष्टिक व भोजन उपलब्ध नहीं होगा और उनकी बीमारियों पर रोकथाम नहीं लगेगी।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बातचीत के माध्यम से उनकी समस्याओं का हल करें नहीं तो आंगनवाड़ी वर्कर भी आंदोलन करने काे मजबूर होंगे। इस अवसर पर र| कुमार जिंदल, कामरेड ओम प्रकाश, फूलचंद, रामफल देशवाल, ईश्वर, संतोष, गीता, सरबती, सुनीता, मंजू, रोशनी, राजरानी, सुमन, बीना, रीतू, सरोज, रविता, भानमति आदि मौजूद थे।

तीन ब्लॉकों की कमेटी का चुनाव

भिवानी ग्रामीण से प्रमिला बामला प्रधान, राजबाला निनान सचिव, सरस्वती कैशियर, सरिता उप प्रधान, बिमला सह सचिव, ब्लॉक-2 से रेखा देवसर प्रधान, दर्शना सचिव, अाेमपति कैशियर एवं शहरी ब्लॉक से कंचन प्रधान, प्रिया सचिव, सुनीता कैशियर, किरण उप प्रधान एवं बबीता को सह सचिव बनाया गया।

खबरें और भी हैं...