पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल के बाद ज्यादा गर्म हवाएं चलने के आसार

कल के बाद ज्यादा गर्म हवाएं चलने के आसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में शुक्रवार को सुबह से ही चटख धूप ने गर्मी बढ़ा दी। दोपहर को पारा 41.6 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर दाे बजे शहर की अधिकतर सड़कें सूनी नजर आईं। इसके साथ ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई। इसके चलते तापमान कुछ कम हुआ। वहीं गुरुवार रात को रुक-रुककर कई बार हल्की बूंदाबादी हुई। इस बीच शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री व न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस अभी एक्टिव है। अगले 24 से 36 घंटे बीच -बीच में धूप निकलेगी और हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट की संभावना कम है। उन्होंने बताया कि 20 मई के बाद तापमान में इजाफा होने के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है। फिलहाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते निचले इलाकों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चल रही हैं, कहीं बौछारें पड़ रही हैं। 20 मई के बाद फिलहाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के आसार कम ही हैं।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव

आगेे क्या....

शनिवार : आंशिक बादल छा सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 43.0 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री रह सकता है।

रविवार : आंशिक बादलों के बीच दिन का अधिकतम तापमान 43.0 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री रह सकता है।

खबरें और भी हैं...