भिवानी | महिलाओं को रोजगार व्यवसाय के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से दादरी गेट स्थित कार्यालय में महिलाओं के लिए तीन दिवसीय स्टार्टअप प्रशिक्षण कार्यशाला की गई। मास्टर ट्रेनर सरोज शर्मा ने बताया कि केंद्रऔर राज्य सरकारें भी विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं योजनाओं के माध्यम से निजी तौर पर व्यावसायिकता को बढ़ावा दे रही हैं। ह्युमन पीपुल टू पीपुल इंडिया सामाजिक विकासशील संस्था इसी प्रयास में राज्य के सात जिलों में महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के प्रति प्रेरित प्रशिक्षित कर रही है तथा महिलाओं को हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से संचालित योजनाओं, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएनबी कल्याणी योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, ग्रामीण स्वरोजगार योजना जैसे विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उनका लाभ उठाकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित कर रही है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से राजल सिंह वित्तीय सलाहकार ने बैंकिंग योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रमिला, बलवान, जयराम गुर्जर उपस्थित थे।