पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहुमत बिना सरकार बनाने की इजाजत देना संविधान का मजाक

बहुमत बिना सरकार बनाने की इजाजत देना संविधान का मजाक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | लघु सचिवालय के बाहर सीएलपी लीडर किरण चौधरी के मार्गदर्शन में शुक्रवार काे लोकतंत्र बचाओ धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की तानाशाही के विरूद्ध नारेबाजी की। पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला ने बताया कि कर्नाटक में बहुमत के बिना भाजपा को सरकार बनाने की इजाजत देना सीधे तौर पर संविधान का मजाक है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में भाजपा को केवल 104 सीटें मिली है परन्तु सरकार बनाने के लिए 112 सीटों पर बहुमत जरूरी है जिस पर कांग्रेस व जेडीएस गठबंधन खरा उतरता है परन्तु राज्यपाल वजूभाई पटेल ने जिस तरीके से बहुमत मिले बिना येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्यौता दिया है। वह दिनदहाड़े लोकतंत्र का मखौल है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, देवराज महता, कोणार्क बुवानीवाला, परमजीत मड्डू, रविन्द्र खरे आिद थे।

खबरें और भी हैं...