भिवानी | शिक्षा बोर्ड प्रांगण स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल भिवानी में विभिन्न रिक्त पदों पर अनुबंध आधार पर की जाने वाली भर्ती के लिए 15 व 16 अप्रैल को लिखित परीक्षा का परिणाम 19 मई को घोषित किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव धीरेन्द्र खड़गटा ने बताया कि संबंधित उम्मीदवार बोर्ड व विद्यालय की वेबसाइटाें www.bseh.org.in व www.srsbhiwani.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं तथा परिणाम में ही दर्शाए गए शेडयूल अनुसार 21 व 22 मई को दस्तावेज वेरीफिकेशन के लिए अपने प्रमाण-पत्रों व आवश्यक कागजाताें सहित विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।