भिवानी | राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा परिणाम में स्कूल की छात्राओं द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर कार्यक्रम किया गया। प्राचार्या किरण गिल ने बताया कि 51 छात्राओं ने मेरिट में स्थान बनाया है। पूजा, कंचन समेत तीन छात्राओं ने गणित विषय में 100 अंक प्राप्त किए हैं और ज्योति व कंचन ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।