भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट 18 मई को रात 12 बजे घोषित करेगा। यह 60 प्रतिशत से कम रहने की संभावना जताई जा रही है। यह पहला अवसर होगा, जब बोर्ड आधी रात रिजल्ट जारी करेगा। वहीं, आरएलए यानी की रिजल्ट लेट के बहुत कम मामले होंगे। केवल उन्हीं विद्यार्थियों या स्कूलों का परिणाम लेट होगा, जिनकी फीस या जुर्माना शेष है।