- Hindi News
- National
- नहरी पानी न मिलने पर मंढाना जलघर पर जड़ा ताला, समझाने पहुंचे एसडीओ को वहीं बैठाया, कान पकड़ मांगी माफी, फिर भी नहीं मानी
नहरी पानी न मिलने पर मंढाना जलघर पर जड़ा ताला, समझाने पहुंचे एसडीओ को वहीं बैठाया, कान पकड़ मांगी माफी, फिर भी नहीं मानी
मुंढ़ाल/भिवानी | गांव मंढाना वासी पिछले दो साल से नहरी पानी की सप्लाई को तरस रहे हैं। गुरुवार को महिलाओं ने गांव के जलघर को ताला जड़ दिया। विभाग ने एसडीओ बलवान शर्मा को भेजा। ग्रामीणों ने एसडीओ को वहीं बैठा लिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा। वे विभाग के किसी कर्मचारी व अधिकारी को घर नहीं जाने देंगे। महिलाओं ने कहा कि यह आप यह पानी पी सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को गुस्सा देखकर एसडीओ ने अपने कान तक पकड़ लिए। मगर महिलाओं ने कह दिया जब तक समाधान नहीं, तब तक नहीं जाने देंगी।