पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भैरव महोत्सव के पहले जलकुंड की कराई सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार भोजूडीह

चंदनकियारी के पौराणिक स्थल भैरव स्थान पर जलकुंड की साफ-सफाई युवा समाजसेवी लक्ष्मण चंद्र महथा ने कराई। इस काम में स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। महथा ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी भैरव महोत्सव कार्यक्रम को देखते हुए जल कुंड में जमे कीचड़, पतवार आदि की सफाई कराई, ताकि कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके। कुंड के पानी को साफ करने और जल निकासी के लिए पंप सेट और दर्जनों मजदूर लगाए गए थे। इस दौरान किसी को पानी की समस्या न हो इसके लिए वहां एक टैंकर पानी की अलग व्यवस्था थी । इस नेक कार्य को देखते हुए आसपास के कई लोग भी महथा के साथ खड़े हुए। लोगों का मानना है कि इस कुंड के पानी से चर्म रोग दूर हो जाता है। पेट के लिए भी यह काफी लाभदायक है।

महथा ने कहा कि इस कुंड के पानी को आसपास के लोग पीने के लिए उपयोग में लाते हैं। साथ ही दूर-दराज के लोग भी आना-जाना करते हैं। महोत्सव को लेकर कुंड की साफ-सफाई जरूरी थी। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों से कुंड की नियमित साफ-सफाई कराता रहा हूं। भैरव महोत्सव के दौरान लोगों के लिए पानी के टैंकर की अलग से व्यवस्था करेंगे। कुंड का पानी कभी सूखता नहीं हैं।

कुंड की सफाई करते लोग।

खबरें और भी हैं...