भोजूडीह | अमलाबाद ओपी पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के तहत सीतानाला के समीप पांच साइकिलों पर लोड चोरी का पांच क्विटंल कोयला जब्त किया है। कोयला चोरों ने दामोदर नदीं के उस पार भौंरा क्षेत्र से साइकिल पर कोयला लादकर पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस को देखते ही तस्कर कोयला और साइकिल छोड़कर भाग गए। पुलिस उसे जब्त कर ओपी लाई।