पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • सोना ने दर्शकों को जमकर झुमाया कुलदीप ने हंसाकर लोटपोट किया

सोना ने दर्शकों को जमकर झुमाया कुलदीप ने हंसाकर लोटपोट किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदनकियारी के पौराणिक स्थल भैरव स्थान में झारखंड सरकार के कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय भैरव महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में बालीवुड गायिका सोना महापात्रा ने दर्शकों को खूब झुमाया, वहीं हास्य कलाकार कुलदीप दुबे ने लोगों को हंसाकर लोटपोट कर दिया। स्थानीय कलाकारों की परफार्मेंस का लोगों ने खूब आनंद उठाया। कला संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भैरव महोत्सव के आयोजन से भैरव स्थान की पहचान देश भर में हुई है। सरकार पौराणिक मंदिरों के उत्थान के लिए काम कर रही है। अपनी धरोहर को बचाने और उनका विकास करने के लिए योजनाएं बना रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित धनबाद सांसद, मंत्री अमर बाउरी व अन्य।

लोग हंस हंस कर लोट पोट हुए

हास्य कलाकार कुलदीप दुबे ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इन्होंने लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। गायिका सोना महापात्र ने एक से एक गीत प्रस्तुत कर समा बंधा। इनके गीतों पर तो दर्शक जमकर झुमे। स्थानीय कलाकारों ने भी सफल प्रदर्शन किया। तैयार मंच में स्थानीय कलाकार रितुराज तिवारी ने रविवार को भी दर्शकों को अपनी गायकी से थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दो दिनी कार्यक्रम में रितुराज ने खूब वाहवाही लूटी। बोकारो के रंजू तिवारी, चंदनकियारी के स्वपन मिर्धा एंड टीम व सागर झा, अविनाश आदि के गीतों की लोगों ने काफी सराहना की। वहीं 6 वर्षीय अनमोल ने रिकार्डिंग गानों में डांस का सफल प्रदर्शन किया।

बॉलीवुड सिंगर साेना महापात्रा।

खबरें और भी हैं...