भोजूडीह | क्षेत्र के विकास के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में ओएनजीसी तत्पर है। यह कहना है ओएनजीसी के डीजीएम (ब्लाॅक मैनेजर) आलोक दास का। वे ओएनजीसी के सीएसआर के तहत व बिनोद बिहारी महतो मिशन द्वारा तलगड़िया, सिलफोर में संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थी के लिए प्रमाण पत्र सह सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। सीएसआर कॉर्डिनेटर सह मुख्य अभियंता आरबी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से ही दक्षता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि स्वावलंबन के लिए यह योजना सहायक सिद्ध होगा।