पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल ने 95 फीसदी रिजल्ट बनाकर प्राइवेट स्कूलों को किया पीछे

शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल ने 95 फीसदी रिजल्ट बनाकर प्राइवेट स्कूलों को किया पीछे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भौंती के ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के छात्रों का पढ़ाई का स्तर अब सुधरने लगा है। हाल ही में घोषित हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परिणाम में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आस-पास के प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं स्कूल में पढ़ने वाले 95 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं 10वीं का परिणाम 78 प्रतिशत रहा। संस्था प्राचार्या यामिनी कोहली ने बताया कि बारहवीं में 58 छात्र परीक्षा में बैठे थे, इनमें से 55 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 34 छात्रों ने प्रथम श्रेणी लाकर संस्था का मान बढ़ाया है। छात्रा पलक कंथरिया ने 91 प्रतिशत अंक लाकर कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया है। द्वितीय स्थान पर देवांश गुप्ता रहा। 10वीं में 156 छात्रों में से 121 छात्र पास हुए हैं इनमें से 70 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए है।

तीन छात्रों को मिलेगा लेपटॉप

सरकार की प्रतिभाशाली छात्रों को सामान्य को 85 अन्य को 75 प्रतिशत अंक लाने पर छात्र को लेपटॉप दिया जाता है। संस्था के तीन छात्र पलक कंथरिया, देवांश गुप्ता और हेमंत कोली को लैपटॉप दिया जाएगा। संस्था की इस उपलब्धि पर जनपद उपाध्यक्ष रेणु अग्रवाल, सरपंच रामेंद्र छिरोलया, मनीष अग्रवाल, राजेंद्र गहोई, दिवाकर अग्रवाल, उप सरपंच सरमन कोली, रामेंद्र तिवारी, सचिन कंथरिया, नीरज गुप्ता, प्रधानाध्यापक विनोद गुप्ता, विवेक गुप्ता, नाथूराम बरसैया, लल्ला खान, ब्रजेश कोली, रामगोपाल शर्मा सहित कई लोगों ने विद्यालय के शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

खबरें और भी हैं...