पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब विभाग प्रमुख को स्पष्टीकरण देना होगा

अब विभाग प्रमुख को स्पष्टीकरण देना होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार भोपाल/ इंदौर

मध्यप्रदेश जनसंपर्क संचालनालय ने सरकारी विभागों के खिलाफ अखबार में प्रकाशित होने वाली नकारात्मक समाचारों के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसके जरिए कमिश्नर, कलेक्टर और विभाग प्रमुख को नेगेटिव न्यूज की डिजिटल इमेज समाचार प्रकाशन के दिन ही ऑनलाइन भेज दी जाएगी। इसकी सूचना ई-मेल और एसएमएस पर भी दी जाएगी। भेजे गए समाचार को dpr.mpnewssarch.org से भी डाउनलोड किया जा सकता है। विभाग प्रमुख को खबर के विषय में स्पष्टीकरण देना होगा। यह सुनिश्चित करना होगा कि खबर में जो मुद्दे उठाए गए हैं, उसकी वजह क्या है और जिम्मेदार कौन है। यदि कर्मचारी और अधिकारी दोषी पाए गए हैं तो उन पर क्या कार्रवाई की गई है, यह सारी जानकारी विभाग प्रमुखों को जनसंपर्क विभाग को ऑनलाइन भेजना होगी।

अफसरों से मांगे संपर्क सूत्र
जनसंपर्क विभाग ने खबरों की खबर लेने के लिए 65 विभागों के अधिकारियों से उनके संपर्क सूत्र मांगे हैं। इसके लिए प्रोफॉर्मा बनाया गया है। हर अधिकारी से यह कहा गया है कि वह अपने मोबाइल नंबर, लैंड लाइन नंबर, ई-मेल आईडी, फैक्स नंबर, ऑफिस का नाम, एचओडी, डेजिगनेशन, एड्रेस इत्यादि प्रोफॉर्मा में भरकर पहुंचाएं। इसका मकसद यह है कि संबंधित अधिकारी को उनके विभाग के खिलाफ छपी खबर से हर हाल में अवगत कराया जा सके।

भोपाल में बैठे अफसर जानना चाहते हैं विभाग के खिलाफ क्या छप रहा है

खबरें और भी हैं...