पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अफसर मानने को तैयार नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार भोपाल

इस गड़बड़ी का पता तब चला, जब व्यापारी मनीष सोमानी को एक मैसेज मिला। यह मैसेज सीधी के किसान बाबूलाल बैस के नाम से था। मैसेज में लिखा था कि उक्त किसान को अपना गेहूं 11 अप्रैल 2018 को सेवा सहकारी संस्था बघवार उपार्जन केंद्र पर विक्रय करना है। अब सवाल यह था कि संदेश भोपाल के व्यक्ति को मिल रहा है तो किसान को सूचना मिली या नहीं?

हकीकत जानने के लिए डीबी स्टार टीम पहुंची एनआईसी के दफ्तर में और तकनीकी निदेशक एएन सिद्दीकी से बात की। उन्होंने बताया कि किसान ने गलत नंबर दर्ज किया होगा, इसलिए ऐसा हो रहा है। सत्यता जानने के लिए सीधी की बघवार सेवा सहकारी समिति में संपर्क कर किसान से बातचीत की। किसान ने बताया कि उसके पास अब तक कोई मैसेज नहीं आया है। यानि वह अपनी फसल नहीं बेच पाया। वहीं दूसरी तरफ जावरा, रतलाम के किसान रवींद्र पाटीदार ने बताया कि उनके गांव में सभी किसानों को संदेश आ गए, लेकिन उन्हें नहीं मिला। इसका जवाब भी एनआईसी की तरफ से दिया गया कि एक दिन में सीमित एसएमएस ही भेजे जाते हैं।

खबरें और भी हैं...