पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थ्रेसर से मजदूर का हाथ कटा, अस्पताल में भर्ती कराने के बाद संचालक मौके से भागा

थ्रेसर से मजदूर का हाथ कटा, अस्पताल में भर्ती कराने के बाद संचालक मौके से भागा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाज निकालने के लिए थ्रेसर पर मजदूरी कर रहे एक व्यक्ति का हाथ कट गया। थ्रेसर संचालक उक्त व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाकर मौके से भाग गया। घायल युवक ने घटना के 17 दिन बाद थ्रेसर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी कदवाया लालाराम लोधी के खेत पर 16 मार्च को गेहूं निकलवाने के लिए मजदूरी करने गया था। जहां पर फजल खान पुत्र मुन्ना खान के थ्रेसर से गेहूं निकाली जा रही थी। इस दौरान रात 9:30 बजे फजल खान ने लाइट बंद कर दी। अंधेरे के कारण शिवराज सिंह का हाथ थ्रेसर में जाने के कारण कोहनी के नीचे से कट गया। हाथ कटने के बाद शिवराज सिंह जाटव बेहोश हो गया।

बेहोशी की हालत में शिवराज सिंह को ट्रैक्टर संचालक ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को 108 वाहन की सहायता से इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया। मरीज के भर्ती होने के बाद फजल खान उसे छोड़कर भाग गया।

घायल मजदूर भोपाल में इलाज कराने के बाद कदवाया आया। जहां उसने ट्रैक्टर संचालक फजल खान के विरुद्ध कदवाया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

खबरें और भी हैं...