पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजट नहीं आने से दो महीने से बंद है बायपास का काम, गिट्‌टी से फिसल रहे दोपहिया वाहन

बजट नहीं आने से दो महीने से बंद है बायपास का काम, गिट्‌टी से फिसल रहे दोपहिया वाहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में बन रहे 600 मीटर लंबे बायपास निर्माण का कार्य पिछले दो महीने से बंद है। इस कारण यहां से निकलने वाले दो पहिया वाहन चालकों को बड़ी परेशानी हो रही है। यदि यह कार्य बारिश तक पूरा नहीं हुआ तो रहवासियों की समस्या और बढ़ जाएगी।

शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारण रोजाना दिन में कई बार जाम लगता है। रहवासियों को जाम की परेशानी से मुक्ति दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शहर में 600 मीटर लंबे बायपास निर्माण का कार्य किया जा रहा है। यह सड़क 75 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही है। सड़क की चौड़ाई 3.50 मीटर चौड़ी है। इसका कार्य चार महीने पहले अशोक रघुवंशी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा था। ठेकेदार कंपनी ने सड़क निर्माण के लिए अर्थवर्क का काम पूरा करने के बाद इस पर काली गिट्‌टी डाल दी थी। शहरी क्षेत्र में बन रहा बाइपास निर्माण का कार्य पिछले 2 महीने से बंद पड़ा है। कंपनी के अशोक रघुवंशी ने बताया कि जबसे कंपनी ने बायपास निर्माण का काम शुरू किया है तब से ही कंपनी को सरकार की तरफ से पेमेंट नहीं हुआ है। पैसे नहीं मिलने के कारण हम काम नहीं कर पा रहे हैं। हमें व्यापारियों, मजदूरों को लाखों रुपए का भुगतान करना है। इस कारण हमने सड़क निर्माण का कार्य बंद कर दिया है।

शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन

बायपास बन जाने के बाद शहर में बार-बार लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। बायपास बन जाने के बाद चंदेरी, पिछोर, ललितपुर, कानपुर, बीना, सागर, जबलपुर, मल्हारगढ़, भोपाल विदिशा की तरफ से आने व जाने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। बायपास निर्माण के बाद लोगों को जाम की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

75 लाख रुपए की लागत से बन रहा 600 मीटर लंबा बायपास

यदि काम बारिश तक पूरा नहीं हुआ तो रहवासियों की समस्या और बढ़ जाएगी

बायपास रोड पर इस तरह पड़ी काली गिट्‌टी। इससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है।

नुकीली गिट्‌टी से हो रही परेशानी

ठेकेदार ने बायपास निर्माण कार्य गिट्‌टी डालने के बाद बंद कर दिया है। इससे इस मार्ग से निकलने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है। रहवासी अमरीक सिंह, काके मिस्त्री, सुनील कुमार जैन, राजेंद्र सिंह यादव आदि ने बताया कि सड़क पर पड़ी गिट्‌टी से दो पहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं। वहीं सड़क पर पड़ी नुकीली गिट्‌टी के कारण कई बार वाहनों के टायर पंचर हो जाते हैं। वहीं कई बार सड़क पर पड़ी गिट्‌टी टायरों के कारण उचटने से लोगों को लग जाती है।

बायपास बनने से मिलेगी भारी वाहनों और जाम से निजात

बायपास के बनने के कारण शहर में चारों ओर से आने वाले भारी वाहन बिना शहर में प्रवेश किए चले जाएंगे। वहीं चंदेरी, टीकमगढ़, ललितपुर, झांसी, कानपुर से आने वाले वाहन व लंबी दूरी की बसें जो विदिशा, भोपाल, इंदौर, सागर, जबलपुर की ओर जाती हैं। वह इस शहर में न जाकर सीधे बाइपास से चली जाएंगी। इससे शहर में बार-बार लगने वाले जाम की मुक्ति मिलेगी।

नहीं मिला पैसा

इस रोड को अप्रैल महीने के अंत तक डामरीकरण कर पूरा करा दिया जाएगा। यह सही है कि जब से ठेकेदार ने इस मार्ग का काम चालू किया था तब से ठेकेदार को इसका पैसा नहीं मिला है। बीएस शर्मा, प्रभारी एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, मुंगावली

खबरें और भी हैं...