पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमपी सिविल जज परीक्षा में भोपाल की अर्चना को 37वीं रैंक

एमपी सिविल जज परीक्षा में भोपाल की अर्चना को 37वीं रैंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमपी सिविल जज परीक्षा में भोपाल की अर्चना को 37वीं रैंक

सिटी रिपोर्टर | मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने गुरुवार देर रात मप्र हाईकोर्ट सिविल जज का सेकंड एंट्री लेवल रिजल्ट घोषित किया। सिविल जज के 94 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में प्रदेश से लगभग 2000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फाइनल रिजल्ट में जनरल कैटेगरी में 46, ओबीसी में 12, एससी में 15 और एसटी कैटेगरी में 19 प्रतिभागियों का चयन हुआ। भोपाल की अर्चना यादव ने इस परीक्षा में 310.5 अंकों के साथ प्रदेश में 37वीं रैंक हासिल की। वहीं, शहर के तेजसिंह गोंड ने एससी कैटेगरी में 215 अंकों के साथ 18वीं रैंक पाई। इसके साथ ही एमपी हाईकोर्ट ने प्रोवीजनल वेटिंग लिस्ट भी जारी की, जिसमें 26 प्रतिभागियों के नाम शामिल हैं। जनरल कैटेगरी में 307.5 कटऑफ गया, जबकि आेबीसी के स्टूडेंट्स को 291.5, एससी कैटेगरी में 264 और एसटी कैटेगरी में 212.5 कटऑफ रहा।

खबरें और भी हैं...