पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जानकारी के अभाव में 45% छात्र गलत कर लेते हैं कॅरियर का चयन

जानकारी के अभाव में 45% छात्र गलत कर लेते हैं कॅरियर का चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैं जब धार कलेक्टर थी उस दौरान मैंने वहां देखा, एक बच्चा डांस बहुत अच्छा करता है। गाना अच्छा गाता है। ऐसे ही कई बच्चों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि डांस और गायन के लिए हमारे यहां कई कोर्सेस भी चलाए जाते हैं। उन कोर्सेस के माध्यम से वो संगीत की शिक्षा हासिल कर सकते हैं। हमें सबसे पहले इसी बात पर जोर देना होगा कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा अवेयर करें। यह कहना है आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय जयश्री कियावत का। वे गुरुवार को प्रशासन अकादमी में आयोजित कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए 400 से अधिक काउंसलर्स को संबोधित कर रही थीं। कियावत ने बताया कि हाल ही में कराए गए एक सर्वे में सामने आया कि 45% स्टूडेंट गलत कॅरियर का चयन कर लेते हैं, इसलिए बच्चों को उनकी क्षमता और रुचि के अनुसार मदद करना होगी।

खाली रह जाती हैं सीटें : सचिव तकनीकी शिक्षा सुखवीर सिंह ने बताया कि काउंसलर्स ध्यान रखें कि 70% वाला बच्चा आईटीआई, पॉलिटेक्निक के बारे में नहीं पूछेगा, क्योंकि उसे जानकारी नहीं होती। जानकारी के अभाव में हर वर्ष इन संस्थानों में सीटें खाली रह जाती हैं।

21 से शुरू होगी काउंसलिंग: हम छू लेंगे आसमां योजना की शुरुआत 21 मई से होगी। पहले दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान सभी मेधावी बच्चों से बात करेंगे। 21 से 30 मई तक 12वीं में 70% या अधिक अंक लाने वाले छात्रों की काउंसलिंग होगी।

Career Counselling

कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए 400 से अधिक काउंसलर्स।

खबरें और भी हैं...