पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • द संस्कार वैली स्कूल की रिया ने 8 ए स्टार ग्रेड के साथ किया टॉप

द संस्कार वैली स्कूल की रिया ने 8 ए-स्टार ग्रेड के साथ किया टॉप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतियोगिताएं चाहे राष्ट्रीय स्तर की हो या अंतरराष्ट्रीय। भोपाल की यंग जेनरेशन अव्वल आने से नहीं चूकती। गुरुवार को आईजीसीएसई (इंटरनेशनल जनरल सर्टिफिकेशन ऑफ सेकंडरी एजुकेशन) के 10वीं क्लास के परिणाम घोषित हुए। क्रेम्बिज इंटरनेशनल करिकुलम पर केंद्रित आईजीसीएसई को दुनिया के 160 देशों में फॉलो किया जाता है। खास बात यह भी है कि इस परीक्षा के लिए पेपर्स यूके में तैयार होते हैं और कॉपियां भी वहीं चेक होती हैं। भोपाल में इस करिकुलम को फॉलो करने वाले दो स्कूल हैं, द संस्कार वैली स्कूल और ईस्टर्न पब्लिक स्कूल। 2013 में भोपाल में शुरू हुए इस करिकुलम के स्टूडेंट्स का यह पहला बैच है, जिन्होंने यह परीक्षा दी। इस परीक्षा में द संस्कार वैली स्कूल की रिया मेहता ने सबसे अधिक 8 ए-स्टार ग्रेड हासिल कर शहर में टॉप किया है। द संस्कार वैली स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. अमलान के. साहा ने बताया कि संस्कार वैली शहर का एकमात्र स्कूल है, जो बच्चों को नेशनल और इंटरनेशनल दोनों करिकुलम पढ़ने की छूट देता है। इस एग्जाम में अपीयर हुए सभी 20 स्टूडेंट्स ने इंटरनेशनल नॉर्म्स फॉलो करने वाली परीक्षा में काफी अच्छा परफॉर्म किया है। स्कूल के स्टूडेंट्स ने 50 ए स्टार और 38 ए ग्रेड्स पाए। स्कूल के बच्चों ने 160 में से 89 ए-स्टार ग्रेड हासिल किए, जो बड़ा अचीवमेंट है। रिया के अलावा अंशुल गुलानी और सिद्धांत सिंह ने 7 ए-स्टार व अर्जुन अग्रवाल ने 6 ए-स्टार ग्रेड हासिल की। टीएसवीएस के 85% स्टूडेंट्स ने ए-स्टार और ए ग्रेड पाया है।

रिया मेहता । 8 ए-स्टार

माउंट एवरेस्ट के बेसकैंप की ट्रेनिंग के दौरान अपना अच्छा रिजल्ट सुनना अच्छा एक्सपीरियंस है। आज मेरा जन्मदिन भी है। अब अगला टार्गेट केम्ब्रिज के ए-लेवल प्रोग्राम में अच्छी परफॉर्मेंस देना है।

अंशुल गुलानी । 7 ए-स्टार

डॉक्टर पेरेंट्स को मिलने वाली रिस्पेक्ट देखकर मैंने भी मेडिकल फील्ड में जाने का मन बनाया है। केम्ब्रिज का करिकुलम प्रेक्टिकल अप्रोच बढ़ाने में मदद करता है। फोकस्ड स्टडी के कारण अच्छा ग्रेड स्कोर कर पाया।

सिद्धांत सिंह । 7 ए-स्टार

पुराने पेपर्स की प्रेक्टिस और प्लांड लर्निंग स्ट्रेटेजी के साथ पढ़ाई की, जिसके कारण अच्छा स्कोर कर पाया। मैं आईआईटीज की बजाय हारवर्ड और स्टैंनफोर्ड यूनिवर्सिटीज से रिसर्च में आगे जाने की तैयारी कर रहा हूं।

खबरें और भी हैं...