पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों ने सीखीं इनोवेशन हब में रोबोटिक्स की बारीकियां

बच्चों ने सीखीं इनोवेशन हब में रोबोटिक्स की बारीकियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों की कल्पनाओं को जब पंख मिल जाते हैं, तब होते हैं नए अविष्कार। कल्पनाओं को सच करने के लिए विज्ञान जगत को और करीब से जानने के लिए गैजेट्स और रोबोटिक्स के लिए रीजनल साइंस सेंटर का इनोवेशन हब एक ऐसी जगह है, जो उनकी सोच को साकार रूप देने की क्षमता रखता है। बच्चों को विज्ञान और इंजीनियरिंग से जुड़ी बातें इन दिनों रीजनल साइंस सेंटर में आयोजित रोबोटिक्स वर्कशॉप में सीखने को मिल रही हैं। वर्कशॉप में स्टूडेंट्स खेल-खेल में साइंस सीख रहे हैं। ट्रेनर ने उन्हें दो अलग-अलग रोबोट्स तैयार करना बताया, जो जीग-जैग पैटर्न और रिंग में लड़ाई भी कर रहे थे। विशेषज्ञों ने उन्हें मिनी सुमो फाइट रोबोट और ब्लैक लाइन फॉलोअर रोबोट की डिजाइन्स और पैटर्न के बारे में बताया गया।

खबरें और भी हैं...