जवाहर बाल भवन में आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को बच्चों ने हर्बल नेमप्लेट बनना सीखा। माॅडर्न आर्ट प्रभाग में दो दिवसीय इस विशेष कार्यशाला में बच्चों को हर्बल नेमप्लेट एवं नेचुरल हर्बल पेंटिंग के साथ हर्बल वाॅच बनाना भी सिखाया जा रहा है। बच्चों ने नेमप्लेट पर गेहूं की बाली का नया प्रयोग किया, जो अपने आप में एक सुनहरा रंग लेकर वेलबेट कपड़े पर हार्ड बोर्ड के सहारे बनाया गया है। प्रभाग के प्रभारी राज सैनी ने बताया कि बैतूल से आए कलाकार मैथ्यू पाॅल ने बच्चों को हर्बल नेमप्लेट बनाना सिखाया। गेहूं की बाली का यह प्रयोग केवल बैतूल के कलाकार ही करते हैं। इनसे कार्टून, वाॅच, पेंटिंग एवं फ्लावर पाॅट जैसी चीजें भी निर्मित होती हैं। शुक्रवार को बच्चों को हर्बल वॉच बनाना सिखाया जाएगा।