बैठक द आर्ट हाउस में गुरुवार को भरतनाट्यम की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का आयोजन गोदान आर्ट वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित भरतनाट्यम एवं कोरियोग्राफी कार्यशाला के अंतिम दिन किया गया। इस प्रस्तुति में विभिन्न उम्र के लगभग 19 नृत्यांगनाओं ने भरतनाट्यम की सीखी गई भाव मुद्राओं और नृत्य शैली को मंच पर खुबसूरत ढंग से पेश किया। शुरूआत में नृत्यांगनाओं ने नृत्य के देवता नटराज की स्तुति पर मनमोहक नृत्य किया। इसके भरतनाट्यम नृत्य में वॉयलिन का प्रयोग संगीत प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। इसी क्रम में कर्नाटक मिक्स दक्षिण शैली पर शुद्व भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी। अलारिपु की प्रस्तुति के बाद गुरू स्त्रोत सारे गुरुजनों को प्रणाम पर आधारित नृत्य किया। नृत्य प्रस्तुति में नृत्यांगनाओं ने भरतनाट्यम का इतिहास, मुद्रा, और उनके प्रकार एवं प्रयोग को नृत्य में पिरोया।