श्यामला हिल्स स्थित गांधी भवन में गुरुवार को मुखौटा कार्यशाला का आयोजन किया गया। चिल्ड्रन्स थिएटर अकादमी की ओर से आयोजित इस वर्कशॉप में बच्चों को मुखौटा मेकिंग की बारीकियां बताई गई। इस दौरान उज्जैन से आए गयूर कुरैशी ने बच्चों को पहले मुखौटे का कच्चा रूप देना सिखाया फिर त्रेता और द्वापर युग के मुखौटे बनाना सिखाया। यहां 35 बाल कलाकारों ने मुखौटा मेकिंग की बारीकियों से जुड़े सवाल पूछे। अकादमी के प्रेम गुप्ता ने कहा कि बच्चों ने अंदर कई प्रतिभाएं छुपी होती है, इसे बस दिशा देने की आवश्यकता है। कार्यशाला में बनाए गए मुखौटों से बच्चे एक नाटिका और पपेट के द्वारा कहानियां प्रस्तुत करेंगे।