पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्काउट गाइड कैंडिडेट्स को मिल सकते हैं बोनस अंक

स्काउट-गाइड कैंडिडेट्स को मिल सकते हैं बोनस अंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र स्काउट-गाइड ने माध्यमिक शिक्षा मंडल को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें बीते 26 सालों से बंद पड़े बोनस मार्क्स दिए जाने वाली योजना फिर से शुरू करने को कहा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने लगभग दो साल पहले बोर्ड एग्जाम के राष्ट्रपति और राज्यपाल अवॉर्डी स्टूडेंट्स को 10 नंबर बोनस के रूप में दिए जाने के फैसले को मंजूरी दी है। जिसके बाद मप्र स्काउट-गाइड ने शासन को यह प्रस्ताव भेजा है। अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो सैकड़ों स्काउट-गाइड कैंडिडेट्स को फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि वर्तमान समय में मप्र में साढ़े तीन लाख रजिस्टर्ड स्काउट-गाइड कैडेट्स हैं।

1985 से मिल रहे थे नंबर

राज्य सरकार ने बोर्ड एग्जाम में राष्ट्रपति और राज्यपाल अवॉर्डी स्काउट-गाइड कैंडिडेट को बोनस अंक दिए जाने की योजना 1985 में शुरू की थी। जिसमें एनसीसी, एनएसएस के कैंडिडेट भी शामिल थे, लेकिन 1992 में इसको रीन्यू न करते हुए सरकार ने इसे बंद कर दिया था।

हो चुकी है दो बैठकें

स्टेट स्काउट-गाइड अधिकारी प्रकाश दिसोरिया ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल को बोनस अंक फिर से शुरू किए जाने का प्रस्ताव दो माह पहले भेजा गया है। इस संबंध में शुरुआती लेवल पर दो बैठक हो चुकी हैं, जल्द ही अगली बैठक होगी।

खबरें और भी हैं...