पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्ट कैंप में तैयार 50 चित्रों में से 38 को किया प्रदर्शित

आर्ट कैंप में तैयार 50 चित्रों में से 38 को किया प्रदर्शित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत भवन में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी इन दिनों कलाप्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केन्द्र बनी है। भोपाल के ऐतिहासिक और खूबसूरत परिदृश्यों को दिखाते इन चित्रों को बीते वर्ष भारत भवन में कलाकारों के आर्ट कैंप के दौरान तैयार करवाए थे। 29 मई तक आयोजित होने वाली इस एग्जीबिशन में सभी चित्र वॉटर कलर से तैयार किए गए हैं। इसमें लैंडस्केप और पोर्टेट कलाप्रेमियों को आकर्षित कर रहे हैं। एग्जीबिशन में कुल 50 पेंटिंग्स में से 38 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें ज्यादातर पेंटिंग्स भोपाल की ऐतिहासिक इमारतों, बोट क्लब, बिड़ला मंदिर, ताजुल मसाजिद, वन विहार, भारत भवन सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर केंद्रित हैं।

Painting Exhibition

झील की लहरें देती हैं सुकून

चित्रों में पूर्वरंग, भारत भवन का प्रवेश द्वार सहित बड़ी झील में हिलोरे मारती लहरें कला प्रेमियों को सुकून देती हैं। कलाकारों ने सदर मंजिल, इकबाल मैदान, वन विहार इत्यादि जगहों की खूबसूरती को रंगों के माध्यम से कैनवास पर आकर्षक अंदाज में उकेरा है। प्रकृति, नारी, सौंदर्य, आकाश और कल्पना, इन सभी का समागम कहीं न कहीं इन चित्रों में दिखाई देता है।

खबरें और भी हैं...