पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • \"रिक्की टिक्की तावी\' में दिखाया नेवले और इंसान के बीच प्रेम

\"रिक्की टिक्की तावी\' में दिखाया नेवले और इंसान के बीच प्रेम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनजातीय संग्रहालय में साप्ताहिक फिल्म शृंखला में गुरूवार को बाल फिल्म रिक्की टिक्की तावी का प्रदर्शन किया गया। ए जगुरीदी और सुरेंद्र सूरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1979 में रिलीज हुई थी। इसमें बच्चों की करुणा और दया के भाव को बड़ी ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। करीब से पशुता और मानवता के रिश्तों को दर्शाती है।

यह फिल्म रुडयार्ड किपलिंग की कहानी पर आधारित है। फिल्म के केंद्र में ब्रिटिश अधिकारी लॉसिन जॉन और चंद स्थानीय लड़का है। दोनों ही प्रकृति प्रेमी हैं। फिल्म में रोचक मोड़ तब आता है, जब भारी बारिश से बांध टूटने के कारण जंगल भी डूब जाता है। लॉसिन जॉन नेवले को डूबता देख बचाने के लिए पानी में कूद जाता है। तभी जॉन का पैर लकवाग्रस्त हो जाता है। फिर भी जॉन नेवले को अपने साथ घर ले आता है और उसका नाम रिक्की रख देता है। एक दिन भयानक सर्प जॉन को डसने ही वाला होता है, तभी नेवला रिक्की आकर सर्प को मार डालता है।

खबरें और भी हैं...