पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मियों में प्रकृति अध्ययन के लिए 20 मई तक करें आवेदन

गर्मियों में प्रकृति अध्ययन के लिए 20 मई तक करें आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में 22 मई से 5 जून तक ग्रीष्म अवकाश प्रकृति अध्ययन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 50 स्टूडेंट्स का चयन किया जाएगा। प्रतिभागी अपना पंजीयन अपने स्कूल के पहचान पत्र अथवा पिछली कक्षा की मार्कशीट की फोटो और मोबाइल नंबर को ईमेल के माध्यम से rmnhbpl@gmail.com पर 17 से 20 मई, 2018 तक भेजकर करा सकते हैं। इसके लिए पंजीयन निःशुल्क हैं। अधिक जानकारी के लिए वैज्ञानिक-बी मानिक लाल गुप्त से फोन न. 0755-2420429 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...