पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जसनीत, श्वेता अौर तमन्ना ने भोपाल को दिलाई आसान जीत

जसनीत, श्वेता अौर तमन्ना ने भोपाल को दिलाई आसान जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | भोपाल

प्लेयर ऑफ द मैच जसनीत कौर (चार विकेट) की सटीक गेंदबाजी के बाद श्वेता मिश्रा (64*) की अर्धशतकीय पारी और तमन्ना निगम (27* रन और दो विकेट) के दोहरे प्रदर्शन की मदद से भोपाल संभाग की टीम ने जेएस आनंद ट्रॉफी महिला अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जबलपुर पर आठ विकेट की आसान जीत दर्ज की है। ग्वालियर में खेले गए इस मुकाबले में भोपाल ने टॉस जीतकर जबलपुर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलने उतरी जबलपुर की टीम ने 37.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन बनाते हुए भोपाल के सामने 115 रनों का लक्ष्य रखा।

उसकी ओर से तरंग झा ने 56 रन बनाए। जबकि पायल अपनी टीम के लिए 21 रनों का योगदान दे पाईं। भोपाल की तमन्ना निगम को दो विकेट मिले। जवाब में टीम भोपाल ने 30.4 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। श्वेता मिश्रा के अलावा तमन्ना निगम ने 27 रनों की नाबाद पारी खेली। जबलपुर की पूनम को एक सफलता मिली।

ग्वालियर और चंबल भी जीते

प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में ग्वालियर और चंबल संभाग ने भी अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं। ग्वालियर में मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए रिकॉर्ड 5/404 रन बनाए। उसकी ओर से कल्पना (113) और बबिता (119) ने शतक जमाए। जबकि पल्लवी (53) ने अर्धशतकीय पारी खेली। हर्षिता और छाया को एक-एक विकेट मिले। जवाब में सागर संभाग की टीम 31.2 ओवर में 103 रन के स्कोर पर आउट हो गई। आरती सिंह ने 60 रनों की पारी खेली। तसमिया ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इधर रीवा में चंबल ने 7/161 रन बनाए। सोनिया शर्मा (52) ने अर्धशतक जमाया। अनन्या सिंह को तीन विकेट मिले। जवाब में रीवा की टीम 42.4 ओवर में 110 रन ही बना सकी। अनन्या सिंह ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। ममता यादव को तीन विकेट मिले। संध्या और दीक्षा को दो-दो विकेट मिले।

उज्जैन-शहडोल मैच ड्रा

इधर, उज्जैन और शहडोल के बीच उज्जैन में खेला गया मुकाबला ड्रा रहा। यहां मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 48.1 ओवर में 10/111 रन बनाए। जवाब में शहडोल संभाग भी 31.5 ओवर में 10/111 रन ही बना सकी। रितु चौहान ने चार विकेट हासिल किए।

श्वेता मिश्रा

तमन्ना निगम

खबरें और भी हैं...