पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विनीत और तनमय के प्रदर्शन से जेवियर 11 जीती

विनीत और तनमय के प्रदर्शन से जेवियर-11 जीती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| विनीत (चार विकेट) और तनमय (48 रन) के उम्दा प्रदर्शन की मदद से जेवियर एकादश ने जूनियर-बी पर 49 रनों की आसान जीत दर्ज कर यहां खेली जा रही जेवियर क्रिकेट लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जेवियर मैदान पर गुरुवार को जेवियर एकादश ने तनमय की पारी की मदद से 15 ओवर में 134 रन बनाए। जीत के लिए 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर-बी की टीम 11.3 ओवर में 85 रनों पर आउट हो गई। विनीत और तनमय को संयुक्त मैन ऑफ द मैच प्रदान किया गया।

खबरें और भी हैं...