भोपाल| मोहुल कार्तिक (33* रन और चार विकेट) के दोहरे प्रदर्शन की मदद से कार्तिक चार्जर्स ने रेलवे क्रिकेट लीग में साहिल किंग्स को सात विकेट से पराजित कर दिया। रेलवे मैदान पर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 88 रन बनाए। उसकी ओर से अभिषेक ने 38 रन की पारी खेली। संस्कार, शोएब और हर्ष को एक-एक विकेट मिले। जवाबी पारी में चार्जर्स ने 11वें ओवर में तीन विकेट खोकर जरूरी रन बना लिए। गुरविंदर सिंह और संस्कार सिंह ने 22-22 रन जुटाए। अभिषेक और तालिब को एक-एक सफलताएं मिलीं। मोहुल कार्तिक को दोहरे प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें सीनियर क्रिकेटर प्रदीप मिश्रा और रेलवे यूथ क्लब के चीफ कोच नंदजीत सिंह ने पुरस्कृत किया।