सिटी रिपोर्टर | भोपाल
कृष्ण के प्रेम में दीवानी हुई मीरा के पदों पर आधारित नृत्य प्रस्तुति तो शहर में कई बार हो चुकी है, लेकिन शुक्रवार को मीराबाई की रचनाओं को क्लासिकल व वेस्टर्न म्यूजिक के फ्यूजन में शहर में पहली बार प्रस्तुत किया गया। मौका था साया कल्चरल सोसायटी की ओर से शहीद भवन में आयोजित संगीत कार्यक्रम मेरे तो गिरधर गोपाल का। इसमें कलाकारों ने मीरा के करीब 8 भजनों को वेस्टर्न म्यूजिक के साथ सुरों में पिरोया। इसमें म्यूजिक डायरेक्शन विकास सिरमोलिया का था। लगभग एक घंटे की इस सांगीतिक प्रस्तुति में कलाकारों ने मीरा के पदों को मनमोहक ढंग से पेश किया। इसमें उन्होंने ने मीरा की रचनाओं के साथ पूरी तरह न्याय किया और मूल भाव में रचनाएं रहें इसका विशेष ध्यान रखा।
शहीद भवन में \\\"मेरे तो गिरधर गोपाल\\\' संगीत कार्यक्रम
क्लासिकल व वेस्टर्न म्यूजिक का फ्यूजन